Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के मुद्दे पर AAP-कांग्रेस पर बरसे डॉ. राजू, 2027 में BJP सरकार की अपील

October 10, 2026

नशे के मुद्दे पर AAP-कांग्रेस पर बरसे डॉ. राजू, 2027 में BJP सरकार की अपील

Launches 60-Day ‘Vidhan Sabha Parikrama’ Campaign : अमृतसर। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य एवं अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने जनता की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए ‘विधानसभा परिक्रमा’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत वह 170 से अधिक बूथों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पदयात्रा कर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को घेरते हुए 2027 में पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने की अपील भी की।

इसके तहत उन्होंने ‘विधानसभा परिक्रमा’ अभियान का आगाज किया है, जिसके तहत वह विधानसभा के लगभग 170 से अधिक बूथों के अधीन आने वाले इलाकों में आने वाले 60 दिनों तक पदयात्रा करेंगें। डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि इस अभियान के पहले चरण की शुरुआत 1 से 3 अक्तूबर से वेरका मंडल के वार्ड नंबर 19 और 20 से की गई थी। इस दौरान इन वार्डों के अंतर्गत आने वाले सभी 24 बूथों पर पैदल दौरा किया और लगभग 17 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा पूरी की।

इस यात्रा के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर तथा नुक्कड़ बैठकें कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया। पहले चरण की सफलता के बाद, अभियान का दूसरा चरण 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. जगमोहन सिंह राजू वार्ड नं. 18, 29, 30, 31, 32, 33 तथा गाँव मूधल की पदयात्रा करेंगें तथा वह स्वयं अपने साथियों व कार्यकर्ताओं सहित जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों का जायजा लेंगें और पार्टी की नीतियों व जनहितकारी योजनाओं से अवगत करवाएंगे।

उनकी यह पदयात्रा 30 नवंबर तक जारी रहेगी और इस दौरान वह स्वयं जनता से रु-ब-रु होंगें तथा उनकी समस्याएं जानकार उन्हें संबंधित अधिकारीयों के समक्ष रखकर उनका समाधान करवाएंगे। डॉ. राजू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा के मकबूलपुरा, वेरका, बटाला रोड के कुछ इलाको आदि में नशे की समस्या बहुत विकराल रूप धारण कर चुकी है और इसको लेकर आम आदमी पार्टी तथा इससे पहले कांग्रेस सरकार ने नशा खत्म करने के जनता के साथ बड़े बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने वादे को भूल गई।

बीजेपी की नरेंदर मोदी सरकार ने केन्द्र की सत्ता में आने से पहले देश की जनता के साथ जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करके दिखाया है और जनता को पूरा विश्वास है कि बीजेपी द्वारा पंजाब में 2029 तक नशा खत्म करने का जो वादा किया गया है, वह जरुर पूरा किया जाएगा। उन्होंने जनता से पंजाब तथा पंजाबियों के स्वर्णिम भविष्य को ध्यान में रखते हुए 2027 में पंजाब में भी बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया।

डॉ. जगमोहन सिंह राजू पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों से लगातार पूर्वी विधानसभा की जनता की सेवा में सेवारत्त हैं और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारीयों तक पहुंचा कर उनका हल करवा रहे हैं। उनके द्वारा केन्द्र सरकार से बातचीत करके वल्ला मंडी के रेलवे ओवर-ब्रिज का निर्माण करवाया गया, जीटी रोड पर बनी कोलोनियों के सीवरेज की समस्या का हल करावा कर उनके सीवरेज सिस्टम को सड़क की पार मुख्य सीवरेज से जुड़वाया, नशे की समस्या को खत्म करने हेतु लगातार जनता से संपर्क में रहे आदि जैसे अन्य कार्य करवा कर जनता की लंबे सम्स्य से चली आ रही समस्याओं को हल करवाने में मदद की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें