
Aaj ka mausam 11 Oct 2026: मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, रविवार, 11 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान का खतरा बना हुआ है। कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है, जबकि तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। राजस्थान में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली में हल्की बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 अक्टूबर को हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। बारिश के साथ हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 11 Oct 2026: आज पहले नवरात्रि के दिन कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी
उत्तर प्रदेश में मौसम का असर कई जिलों में देखने को मिल सकता है। हरदोई, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र,सीतापुर, प्रयागराज, बदायूं, गाजियाबाद, कानपुर, ललितपुर, झांसी, रायबरेली, आगरा, मेरठ, वाराणसी और गोरखपुर में हल्की से लेकर बहुत तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की भी आशंका है।
बिहार में कई जिलों में तूफानी बारिश की आशंका
बिहार के कई हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने का अनुमान है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, रोहतास, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्णिया, पटना, मुजफ्फरपुर, जमुई, कटिहार, समस्तीपुर, सारण और सुपौल में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में तेज हवाएं
मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है। छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर, शिवपुरी, रायसेन, धार, डिंडोरी, सागर, बैतूल, विदिशा, दमोह, देवास, श्योपुर, सीहोर और गुना में मौसम का असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Hukamnama 11 Oct 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
राजस्थान में भारी बारिश
राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी है। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, चूरू, पाली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, जालौर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर और बांसवाड़ा-बारां में मूसलाधार बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
वहीं, उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चंपावत में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में भी बिगड़ सकता है मौसम
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...