Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मक्का-मदीना छोड़ सऊदी के सभी एयरपोर्ट निशाने पर’, यात्रियों को एयरस्पेस से दूर रहने की चेतावनी

October 11, 2026

‘मक्का-मदीना छोड़ सऊदी के सभी एयरपोर्ट निशाने पर’, यात्रियों को एयरस्पेस से दूर रहने की चेतावनी

Houthi threat: हूती विद्रोहियों ने यात्रियों और एयरलाइंस से सऊदी एयरस्पेस का इस्तेमाल न करने को कहा है। यह चेतावनी राजधानी रियाद के हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद दी गई है। उन्होंने ये भी कहा कि मक्का और मदीना को छोड़कर सऊदी के सभी एयरपोर्ट उनके ऑपरेशन के दायरे में हैं। शनिवार को हुए उस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।

हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए ये धमकी दी है। उन्होंने कहा, “यमन की सेना सभी एविएशन और नेविगेशन कंपनियों, विशेषज्ञों, कर्मचारियों, वर्करों और यात्रियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दोहराती है।”

ये भी पढ़ें- चमियाना अस्पताल में 30 कर्मचारियों का वेतन रुकना कांग्रेस सरकार की प्रशासनिक विफलता: कर्ण नंदा

 

मक्का-मदीना पर नहीं किए जाएंगे हमले
इसके साथ ही मुसलमानों के दो पवित्र स्थलों मक्का-मदीना को इस दायरे में न लाने की भी बात कही। उन्होंने आगे कहा, ” मक्का अल-मुकर्रमा और मदीना अल-मुनव्वरा के हवाई अड्डों को छोड़कर, बाकी सभी हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र हमारे हमलों के निशाने पर हैं और हमारी सेना के लिए ऑपरेशन का इलाका हैं।”

सरी ने अपनी चेतावनियों को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी हमले को रोकने में विफलता के लिए सऊदी अरब जिम्मेदार होगा।

अपनी निति की साफ़
अंत में अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, “सशस्त्र बल अपने मकसद हासिल करने तक तय नियमों पर कायम रहेगा। हम हवाई अड्डे के बदले हवाई अड्डा, घेराबंदी के बदले घेराबंदी और तनाव बढ़ाने के बदले तनाव बढ़ाने की नीति पर अड़े रहेंगे।”

किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगातार हमले हो रहे हैं। शनिवार (10 अक्टूबर) को हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

कुछ घायलों की हालत गंभीर है। धमाके के बाद एयरपोर्ट खाली कराया गया और उड़ानें रोक दी गईं। बीते 24 घंटे में एयरपोर्ट की करीब 225 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें