Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भजनों और आरती से भक्तिमय हुआ लाल द्वारा मंदिर

October 13, 2026

भजनों और आरती से भक्तिमय हुआ लाल द्वारा मंदिर

Satsang and Aarti Held at Lal Dwara Temple : मोगा। स्थानीय कोटकपूरा बाईपास स्थित लाल द्वारा मंदिर में पावन दूज के अवसर पर सत्संग एवं आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। पंडित श्रवण कुमार के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने बाबा लाल दयाल जी महाराज के दरबार में नतमस्तक होकर गुरु महिमा का गुणगान किया।

महिला सत्संग मंडली ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर के चेयरमैन एवं समाजसेवी राजेंद्र वधवा और वीना वधवा ने ज्योति प्रज्वलित की। आरती के बाद श्रद्धालुओं को फ्रूट चाट का लंगर वितरित किया गया। सर्वप्रथम पंडित श्रवण कुमार के नेतृत्व में – श्री-श्री 1008 परमहंस योगीराज सतगुरु श्री बावा क लाल दयाल जी महाराज के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं ने बावा लाल दयाल जी के दरबार में नत्मस्तक होकर गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस मौके मंदिर के चेयरमैन व समाज सेवी राजेंद्र वधवा, वीना वधवा ने बावा कलाल दयाल जी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म अदा की। इस दौरान महिला सत्संग मंडली की सदस्यों ने ‘जय राधे जय राधे जय कृष्णा बोलो जय श्री राधे..’ आदि भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस मौके मंदिर के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा ने सभी को मंदिर में होने वाले संकीर्तन में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में बड़े हाल में जल्द मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस दौरान आरती करके सभी को फ्रूट चाट का लंगर वितरित किया गया। इस मौके मुख्य सेवादार राजेन्द्र वधवा, अश्विनी कुमार जस्सी धर्मकोट, राहुल मित्तल, राजेन्द्र चौधरी, आशीष सूद, सुरिंदर चोपड़ा, कुलदीप वधवा, यशइन्द्र राजा, रमेश वधवा, कपिल कपूर, राजीव उप्पल, विजय कुमार, रोबिन कुमार, मोनू अरोड़ा, अनिल कुमार के अलावा भारी संख्या में शहर निवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें