Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या

October 13, 2026

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या

पंजाब डेस्कः मानसा से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जहां नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परमिंदर सिंह को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मेडिकल स्टोर पर हुई गोलीबारी, मालिक पर आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर हुई। मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह झोट्टा अपने एक साथी के साथ दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, उनके साथ मौजूद व्यक्ति पहले कथित तौर पर उस दुकान से नशीली दवा खरीदने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर गोलीबारी की घटना सामने आई। फायरिंग में परमिंदर सिंह झोट्टा और उनका साथी घायल हो गए।

नशे के खिलाफ लंबे समय से अभियान चला रहे थे झोट्टा
परमिंदर सिंह झोट्टा पिछले कुछ वर्षों से पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। वह खास तौर पर उन मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाते थे, जहां कथित तौर पर नशीली गोलियां और अन्य नशीली दवाइयां बेचे जाने की शिकायतें मिलती थीं। उनका उद्देश्य नशे के कारोबार पर रोक लगाना और युवाओं को नशे से बचाना था। इसी अभियान के चलते वह इलाके में चर्चा में रहते थे। उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

फेसबुक लाइव के दौरान हुई फायरिंग
बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर की सुबह परमिंदर सिंह झोट्टा मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। उस समय वह अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव थे। इसी दौरान उन पर गोलियां चला दी गईं।
गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, उनके साथ मौजूद घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

घटना के बाद कई सवाल खड़े
इस घटना के बाद इलाके में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच जरूरी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें