Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका मणिपुर सांसद का पुतला, कहा- कांग्रेस कर रही महिला अधिकारों का उत्पीड़न

October 13, 2026

कुल्लू में बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका मणिपुर सांसद का पुतला, कहा- कांग्रेस कर रही महिला अधिकारों का उत्पीड़न

 कुल्लू: देश की राजधानी दिल्ली में मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा अब सख्त हो गया है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और कांग्रेस सांसद का पुतला भी फूंका गया। वहीं इस दौरान सांसद के ऊपर कानूनी कार्रवाई की भी मांग रखी गई और कांग्रेस पार्टी से उनके इस्तीफा की भी महिलाओं के द्वारा मांग उठाई गई। इस प्रदर्शन में जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिंदिया सूद, प्रदेश प्रवक्ता भानु कपूर सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षता बिंदिया सूद ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी जहां महिलाओं की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने का दावा करती है। वहीं महिला छात्रों से जुड़े गंभीर आरोपों पर उसका रुख सवाल खड़े करता है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जेएनयू की 11 महिला छात्रों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की आंतरिक समिति की जांच के बाद सांसद को प्रोफेसर पद से बर्खास्त कर दिया गया था। शिकायतों के आधार पर आंतरिक समिति की जांच के बाद सांसद को प्रोफेसर के पद से बर्खास्त किए जाने का मामला बेहद गंभीर है। लेकिन कांग्रेस पार्टी में अभी तक सांसद के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसका बीजेपी महिला मोर्चा विरोध करता है और मांग रखता है कि जल्द से जल्द सांसद पर कार्रवाई की जाए।

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता भानु कपूर ने आरोप लगाया कि छात्राओं को अंक बढ़ाने और परीक्षा में पास करवाने का प्रलोभन देकर उनका यौन शोषण किया गया तथा उनसे अनुचित मांगें की गईं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।ऐसे मामलों में पीड़िताओं को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाती आई है।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पीड़ित छात्राओं और महिलाओं के साथ खड़ा है तथा उनके न्याय की मांग को मजबूती से उठाता रहेगा।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें