Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेडां वतन पंजाब दियां-2026: अमृतसर में 17 से 23 अक्टूबर तक होंगी राज्य स्तरीय रग्बी और तीरंदाजी

October 13, 2026

खेडां वतन पंजाब दियां-2026: अमृतसर में 17 से 23 अक्टूबर तक होंगी राज्य स्तरीय रग्बी और तीरंदाजी

अमृतसर: पंजाब सरकार और खेल विभाग पंजाब द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अमृतसर जिले में रग्बी और तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) पल्लवी मिश्रा ने बताया कि इन खेलों के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को प्रतियोगिताओं के बेहतर प्रबंधन और सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21 से 30 वर्ष तथा 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

इसी प्रकार, रग्बी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खालसा कॉलेज और खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 तथा 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पल्लवी मिश्रा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से खिलाड़ी 16 अक्टूबर को अमृतसर पहुंचेंगे। इन खेलों में लगभग 2,000 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने खेल प्रेमियों और आम जनता से अपील की कि वे खेल स्थलों पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इन प्रतियोगिताओं का आनंद लें।

उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ पंजाब सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और पंजाब में खेलों के स्तर को और ऊंचा उठाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें