
नई दिल्ली : पिछले महीने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद शैफाली वर्मा ने सितंबर के लिए महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता जबकि भारत के कप्तान शुभमन गिल ने वैस्ट इंडीज के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद रिकॉर्ड 5वें आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है। शैफाली के साथ श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू और भारतीय बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी भी महिला सम्मान की दौड़ में थीं।
शैफाली ने कहा, आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार फिर से जीतना एक अविश्वसनीय सम्मान है। उन्होंने कहा, मैं आने वाले महीनों को लेकर उत्साहित हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं। गिल ने वैस्ट इंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज का अनुकरण करते पुरुषों के लिए अपना रिकॉर्ड बढ़ाने के लिए अपना 5वां पुरस्कार जीता, जो 5 मौकों पर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ भी रहे हैं। उनके पिछले पुरस्कार जनवरी और सितंबर 2023 और फरवरी और जुलाई 2025 के महीनों में आए थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...