Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

किन्नौर के निगुलसरी में 600 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

October 14, 2026

किन्नौर के निगुलसरी में 600 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

रिकांगपिओ: किन्नौर जिले के निगुलसरी में ओल्ड ब्लॉक पॉइंट पर एनएच 5 से एक पिकअप लुढ़ककर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार बुधवार को एक पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 63 सी 6811 निगुलसरी ओल्ड ब्लॉक पॉइंट के पास एन एच से लुढ़क कर 500 से 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि पिकअप में चालक सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभय पुत्र सुरेश गांव रोशल चौपाल जिला शिमला निवासी के रूप में हुई है। भावा नगर पुलिस थाने को बुधवार सुबह 9:00 बजे के करीब किसी व्यक्ति द्वारा निगुलसरी ओल्ड ब्लॉक पॉइंट से एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भावानगर थाने से एएसआई हेमराज पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए।

वहीं, मृतक को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस जवान के अलावा होमगार्ड के जवान और स्पार्क जिओ की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई से मृतक के शव को निकाला गया। पिकअप बेहद खतरनाक पहाड़ी से नीचे लुढ़का हुआ था। जिस कारण मृतक के शव को निकालना रेस्क्यू टीम के लिए भी पूरी तरह चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। रेस्क्यू टीम ने जान हथेली पर रख 8 घंटे बाद खाई से शव को निकाला। वहीं प्रशासन की ओर से एसडीम भावानगर दिव्या यादव और तहसीलदार निचार नेहा नेगी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

वहीं, मृतक के परिजन भी चौपाल से हादसे की सूचना मिलते ही निगुलसरी में पहुंच गए हैं।‍ बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को मंगलवार देर सायं चौरा से रामपुर की ओर जाते हुए देखा गया। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि पिकअप वापिस किन्नौर की ओर आते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो सकता है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वाहन दुर्घटना वाहन के किस ओर जाते हुए हुआ।

एसपी किन्नौर सुशील कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को खाई से निकालने के बाद सिविल अस्पताल भावानगर में पोस्ट मार्टम के लिए लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया गया है। प्रशासन की ओर से मृत्तक के परिजन को 25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी गई है।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें