Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में गूंजेगा बाबा श्याम का जयकारा, 21 नवंबर को भव्य भजन संध्या

October 16, 2026

मोगा में गूंजेगा बाबा श्याम का जयकारा, 21 नवंबर को भव्य भजन संध्या

Host Grand Shyam Bhajan Sandhya on November 21 : मोगा। श्री श्याम प्रभु की भक्ति में सराबोर होगा मोगा शहर! समूह श्याम प्रेमियों की ओर से 21 नवंबर को पुरानी दाना मंडी में पांचवीं विशाल भजन संध्या ‘मन की बात, सांवरे के साथ’ का आयोजन किया जाएगा। पूज्य दीपक गोस्वामी जी के पावन सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक समागम से पहले 20 नवंबर को भव्य निशान व कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। भजन संध्या में वृंदावन, इंदौर और जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्याम का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

यह भव्य आयोजन पूज्य दीपक गोस्वामी जी (श्री बांके बिहारी मंदिर, श्रीधाम वृंदावन) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। श्याम प्रेमी गगन मित्तल, हनी अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अमित गर्ग, अंकित सिंगला ने बताया कि इस धार्मिक समागम के उपलक्ष्य में 20 नवंबर को मोगा शहर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान व कलश शोभायात्रा श्रद्धापूर्वक निकाली जाएगी। इस निशान शोभायात्रा व भजन संध्या को लेकर शहरवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा समागम की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

शोभायात्रा में श्याम बाबा का भव्य दरबार और अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। 21 नवंबर को आयोजित होने वाली विशाल भजन संध्या में भजन सम्राट सुप्रसिद्ध रसिक संत बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन), भजन गायक शिवम रावल (इंदौर) और भजन गायिका तृप्ति लड्डा (जयपुर) बाबा श्याम का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। मंच का संचालन राजेश गोयल ‘रिंकू’ (सिरसा) करेंगे। समूह श्याम प्रेमियों ने समूह संगत और शहर निवासियों से इस भव्य निशान शोभायात्रा व भजन संध्या में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें