Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Nayi Navelli’ Movie Review: यामी गौतम ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है और मोहिनी के रूप में वह आपको सच में मोहित कर देंगी

October 16, 2026

‘Nayi Navelli’ Movie Review: यामी गौतम ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है और मोहिनी के रूप में वह आपको सच में मोहित कर देंगी

एंटरटेनमेंट डेस्क (फरीद शेख): बॉलीवुड में पारिवारिक कहानियों को कॉमेडी, रहस्य और फैंटेसी के साथ पेश करने का अंदाज़ हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचता है। निर्देशक बालाजी मोहन की फिल्म ‘नई नवेली’, जो 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, इसी तरह की एक अलग कहानी लेकर आई है। यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी मोहिनी (यामी गौतम) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद एक खुशहाल परिवार में नई बहू बनकर आती है। शुरुआत में सब कुछ अच्छा रहता है। अपने अच्छे व्यवहार और प्यार से मोहिनी जल्द ही ससुराल वालों का दिल जीत लेती है। लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब घर में अजीब घटनाएं होने लगती हैं।

परिवार के एक सदस्य को मोहिनी की असली पहचान पर शक होने लगता है। उसे लगता है कि मोहिनी के सीधे-सादे चेहरे के पीछे कोई पुराना राज छिपा है। जैसे-जैसे यह राज खुलता है, फिल्म में पौराणिक कथाओं, भारतीय परंपराओं और सुपरनैचुरल शक्तियों का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है, जो आम पारिवारिक कहानी को एक अलग और रहस्यमयी मोड़ देता है।

यामी गौतम (मोहिनी के किरदार में): यामी गौतम ने इस फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हर तरह के किरदार में खुद को ढालने की काबिलियत रखती हैं। इस फिल्म के लिए उनकी मेहनत और समर्पण साफ नजर आता है। एक डरपोक और संस्कारी नई बहू के रूप में उनकी मासूमियत और इमोशनल अभिनय दिल जीत लेता है, वहीं रहस्यमयी दृश्यों में उनकी आंखें, एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं।

यामी ने मोहिनी के किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया है कि वह आपको सच में अपने आकर्षण में बांध लेंगी। इतना ही नहीं, उनका डांस भी फिल्म का एक खास आकर्षण है, जिसे देखकर आप भी उसे एन्जॉय करेंगे। कुल मिलाकर, यामी गौतम ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है और मोहिनी के रूप में वह आपको सच में मोहित कर देंगी।

सपोर्टिंग कास्ट: सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी, अनुराग ठाकुर, प्रतीक पचौरी और सोनल झा जैसी शानदार कास्ट ने फिल्म की कॉमेडी और फैमिली एलिमेंट्स को और मजबूत किया है. सुनीता राजवार और मीता वशिष्ठ की कॉमिक टाइमिंग खासकर बहुत बढ़िया है.

डायरेक्टर बालाजी मोहन (जिन्होंने दिव्या निधि शर्मा और हिमांशु शर्मा के साथ मिलकर स्क्रीनप्ले लिखा है) ने एक अनोखा और रिस्की सब्जेक्ट चुना है. एक फैमिली ड्रामा में सुपरनैचुरल एलिमेंट्स और कॉमेडी को मिलाना आसान नहीं है, लेकिन बालाजी मोहन ने ज्यादातर हिस्सों में एक खूबसूरत बैलेंस बनाए रखा है. फिल्म का पहला हाफ हल्का-फुल्का और मजेदार है,

रेटिंग: ⭐⭐⭐ 3/5

Dainik Savera Times News Media Network की ओर से।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें