Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंडियाला गुरु को दशहरे पर मिलेगा 3.50 करोड़ का खेल स्टेडियम

October 16, 2026

जंडियाला गुरु को दशहरे पर मिलेगा 3.50 करोड़ का खेल स्टेडियम

Jandiala Guru to Get ₹3.5 Crore Sports Stadium by Dussehra : अमृतसर। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में है और इस वर्ष दशहरे पर इसका उद्घाटन कर खिलाड़ियों को समर्पित करने की योजना है।

मंत्री के अनुसार, पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्यभर में 3,000 से अधिक खेल स्टेडियम बनवा रही है। उन्होंने कहा कि नए स्टेडियम से जंडियाला गुरु के युवाओं को अभ्यास और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष दशहरे के पावन अवसर पर स्टेडियम का उद्घाटन करके इसे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष दशहरे के अवसर पर उन्होंने जंडियाला गुरु में नया खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इस वादे को पूरा करने के लिए पिछले वर्ष ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। उन्होंने कहा कि अब स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही यह क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से राज्य भर में तीन हजार से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने और अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम में पंजाब के नौ खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी लीग के मैच आयोजित होने जा रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के विकास संबंधी चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हलके के लोगों के साथ किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से जंडियाला गुरु में विकास कार्यों को गति मिली है।

उन्होंने कहा कि नए खेल स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें