
50,000 Devotees Expected for Jalandhar–Ram Tirath Pilgrimage : जालंधर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 18 अक्टूबर को जालंधर से अमृतसर स्थित श्री रामतीर्थ के लिए विशाल तीर्थयात्रा निकाली जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर श्रद्धालुओं की बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाएंगे।
भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के प्रधान विपन सभ्रवाल के अनुसार, यात्रा में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से करीब एक हजार बसों के माध्यम से लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे शांति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में माथा टेकेंगे और संगत को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इसके बाद वह पैदल मार्च में शामिल होंगे और संगत को संबोधित करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस तीर्थयात्रा में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से लगभग एक हजार बसों के माध्यम से करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि तीर्थयात्रा का उद्देश्य भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना।
मेष: दिन शुभ रहेगा...