Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठियोग के छैला में 9 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

October 17, 2026

ठियोग के छैला में 9 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिमला: जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठियोग पुलिस ने छैला क्षेत्र में एक युवक को करीब 9 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अक्तूबर 2026 को पुलिस थाना ठियोग की टीम छैला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान निक्षित चौहान पुत्र विजय चौहान, निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में की है। मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद पुलिस थाना ठियोग में एफआईआर संख्या 153/2026 के तहत 16 अक्तूबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी के पास मादक पदार्थ कहां से आया था और क्या इस मामले में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी संलिप्तता है।

शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें