Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां के दरबार में गूंजे भक्ति के स्वर, भजन गायक मोनू दूआ चंडीगढ़ वालों ने बांधा भक्तिरस का समां

October 18, 2026

मां के दरबार में गूंजे भक्ति के स्वर, भजन गायक मोनू दूआ चंडीगढ़ वालों ने बांधा भक्तिरस का समां

मोगा: अनमोल वेलफेयर क्लब की ओर से पुरानी दाना मंडी में नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक समागम ‘मेले मैय्या दे’ के सातवे दिन मां भगवती की चौकी श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर चंडीगढ़ से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक मोनू दूआ ने अपनी मधुर आवाज में मां भगवती और खाटू श्याम जी की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

वही आम आदमी पार्टी की पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष तथा मोगा क़ी विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 26 शक्तिपीठों से लाएगी पवन ज्योतिया के दर्शन किए तथा क्लब की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। देर रात तक पंडाल में जय माता दी और जय श्री श्याम के जयकारे गूंजते रहे। समागम के दौरान देश-विदेश के 26 शक्तिपीठों से लाई गई पावन ज्योतियों के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, क्लब की ओर से आयोजित लक्की ड्रा के दो विजेताओं को माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा के लिए वंदे भारत ट्रेन की दो टिकटें भेंट की गईं।

समागम के शुभारंभ पर पंडित सत्यवान शर्मा और पंडित राहुल कुमार गौड़ के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और पावन ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म अदा की गई। इस दौरान मुख्य यजमान कशिश गोयल और गुंजन गर्ग ने अपने परिवारों सहित मां भगवती के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और सर्वकल्याण की कामना की। इसके उपरांत क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य यजमान परिवारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चंडीगढ़ से पहुंचे भजन गायक मोनू दूआ ने मां भगवती और खाटू श्याम जी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से समागम में भक्तिमय माहौल बना दिया। उन्होंने मां की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, खाटू श्याम जी के भजनों ने भी श्रद्धालुओं को खूब झूमने पर मजबूर किया।

पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते हुए प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। समागम स्थल पर देश-विदेश के 26 शक्तिपीठों एवं प्रसिद्ध धार्मिक धामों से लाई गई पावन ज्योतियां श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सुशोभित हैं।

इनमें मां चिंतपूर्णी धाम, ज्वाला जी धाम, माता वैष्णो देवी, माता त्रिपुरमालिनी देवी, मां बगलामुखी देवी, मां कांगड़ा देवी, मां चामुंडा देवी, मां कुणाल पथरी देवी, मां मनसा देवी, मां काली देवी, मां भद्रकाली देवी, मां नैना देवी, मां चंडी देवी, मां कालका देवी, मां सरकंडा देवी, मां करणी देवी, मां बेरी देवी, मां झंडेवाली देवी, मां कात्यायनी देवी, मां हिंगलाज देवी, मां शाकंभरी देवी, मां शीतला देवी, मां महामाया देवी, बाबा भैरोनाथ, श्री सालासर धाम तथा नेपाल स्थित मां गजेश्वरी देवी की पावन ज्योतियां शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर इन पावन ज्योतियों के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

चौकी के समापन पर मां भगवती की पावन आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में व्रत वाला लंगर और प्रसाद अटूट वितरित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि 20 अक्टूबर तक चलने वाले नौ दिवसीय ‘मेले मैय्या दे’ समागम के दौरान प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक मां भगवती की चौकी आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न भजन गायक मां दुर्गा और खाटू श्याम जी की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समागम स्थल पर 26 शक्तिपीठों से लाई गई पावन ज्योतियां श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सजाई गई हैं, जिनके दर्शन श्रद्धालु किसी भी समय कर सकते हैं।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, संरक्षक हरी चंद सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल, उप चेयरमैन हरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष गौरव जिंदल, सचिव विवेक मजीठिया, सह सचिव राजेश धीमान काकू, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, प्रोजेक्ट चेयरमैन विशाल ढींगरा, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रहलाद कालड़ा, सलाहकार गगनदीप मित्तल, सह सलाहकार अमन मेहंदी, प्रेस सचिव कपिल कपूर, प्रचार सचिव प्रिंस गाबा, सह प्रचार सचिव राहुल ग्रोवर, सोशल मीडिया प्रभारी सन्नी कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गुलाटी, सेवा प्रभारी चमन लाल मित्तल सहित क्लब के सदस्य रमिकांत जैन, अजय कथूरिया, अमन कालड़ा, सुशांत मजीठिया, धीरज सूद, जगचनन सिंह जग्गी, जगजीव धीर, अजय मोंगा, गौरव चावला, मोहित कोछड़, संजीव नरूला, गौरव आहूजा, राघव गुप्ता, साहिल अरोड़ा, केवल बांसल, अशोक अरोड़ा, सचिन मोंगा, मानव कालड़ा, हरीश गोयल और दीपक शर्मा के अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें