Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवीन जिंदल के खेल महोत्सव 2.0 में 11 खेलों का रोमांच

October 18, 2026

नवीन जिंदल के खेल महोत्सव 2.0 में 11 खेलों का रोमांच

Naveen Jindal’s Sports Festival 2.0 Begins November : कैथल। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद नवीन जिंदल की ओर से खेल महोत्सव 2.0 आयोजित किया जा रहा है। एक नवंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 11 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

पहले चरण में 1 से 20 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर और दूसरे चरण में 7 से 16 दिसंबर तक लोकसभा स्तर पर मुकाबले होंगे। टीम स्पर्धाओं में विजेता टीम को एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिताओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण भी होगा।

महोत्सव की प्रतियोगिताएं एक नवंबर से शुरू होंगी। पहले चरण में 1 से 20 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर मुकाबले होंगे। दूसरे चरण में 7 से 16 दिसंबर तक लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 16 दिसंबर को समापन समारोह होगा। प्रतियोगिताओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कलायत क्षेत्र के खिलाडियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सांसद नवीन जिंदल की ओर से तय रूप रेखा अनुसार पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने खेल महोत्सव का पोस्टर जारी किया।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, जिंदल हाउस कैथल प्रभारी रवींद्र धीमान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राममेहर शर्मा, राजौंद मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल, युवा नेता तुषार ढांडा, कलायत मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, पाला राम, सांसद के हलका प्रभारी वीरेंद्र सारन, हलका गुहला प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया व दूसरे पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढांडा ने कहा कि नवीन जिंदल स्वयं खिलाड़ी हैं। रवींद्र धीमान ने बताया कि महोत्सव में खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

टीम स्पर्धाओं में विधानसभा स्तर पर विजेता टीम को 50 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। लोकसभा स्तर पर विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें