
मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है। यह फायरिंग मुंबई के जूहू स्थित पुष्पा पार्क में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 3 अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए और गोलीबारी की। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। इस गोलीबारी की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली है। विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पोस्ट की प्रामाणिकता और इसके दावों की पुष्टि होना बाकी है।

बता दें कि, इस हमले में टाइगर श्रॉफ बिल्कुल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। डीसीपी मोहित गर्ग, जोन-1 पश्चिमी क्षेत्र ने इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने का दावा किया है। उनका कहना है कि टाइगर को चोट नहीं आई है। गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और गोली चलाने वाले आरोपी को ट्रैक करने और पकड़ने के लिए 12 टीमें गठित की गई हैं।

रविवार शाम को टाइगर पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर आया पोस्ट करते हुए टाइगर पर हुई गोलीबारी की जम्मेदारी ली है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ”जय महाकाल… जय श्री राम… सभी भाइयों को राम राम… आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। हमने इसको कॉल करके समझाया था। लेकिन इसे समझ नहीं आया। ऐसे में आज इसे अच्छे ढंग से समझा दिया गया है। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा। अगला नंबर उसका होगा। वेट एंड वॉच। कुछ और ग्रुप के लोग जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं। इनको जल्द ही मार कर फेमस करेंगे।”