Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

धान खरीद में नमी बनी बाधा तो अटक सकती है बिक्री

October 19, 2026

धान खरीद में नमी बनी बाधा तो अटक सकती है बिक्री

DC Urges Farmers to Bring Dry Paddy to Mandis : अमृतसर। धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने किसानों से पूरी तरह पकी और सूखी फसल ही मंडियों में लाने की अपील की है।

डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित है, जबकि इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,461 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने गांवों में जागरूकता शिविर लगाने और कंबाइन से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही कटाई करने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है। यदि धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक होती है, तो किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे फसल के पूरी तरह पकने को सुनिश्चित करें और निर्धारित मानकों के अनुसार ही धान मंडियों में लेकर आएं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

 

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सूखा धान लेकर आएं, ताकि उनकी फसल की निर्बाध खरीद हो सके और उन्हें अपनी उपज का निर्धारित पूरा मूल्य मिल सके। डिप्टी कमिश्नर ने मुख्य कृषि अधिकारी और जिला मंडी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के गांवों में विशेष जागरूकता शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से किसानों को धान की फसल की उचित परिपक्वता, नमी की निर्धारित सीमा तथा मंडियों में सूखा धान लाने के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।
इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर ने कंबाइन ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि धान के सीजन के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही धान की कटाई की जाए तथा निर्धारित समय-सारणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें