
Bike Stolen in Just 20 Seconds in Jalandhar : जालंधर। महानगर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला पॉश इलाके आदर्श नगर से सामने आया है, जहां जनरेटर ठीक करने पहुंचे मैकेनिक अखिलेश की बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
फुटेज के अनुसार, एक व्यक्ति पैदल आया और महज 20 सेकेंड में बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, उसने तीन से चार साल पहले किश्तों पर बाइक खरीदी थी। बाइक चोरी होने से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना ने शहर में वाहन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।