Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

परविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट: CBI जांच को लेकर CM मान ने किया ऐलान

October 20, 2026

परविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट: CBI जांच को लेकर CM मान ने किया ऐलान

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है।

परिवार की मांग पर पंजाब सरकार का फैसला

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर कहा कि हम नशों के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हर कदम पर मजबूती से खड़े हैं…

परिवार की मांग मानते हुए, हम यह मामला CBI को सौंप रहे हैं…

नशा तस्करों के खिलाफ हमारी लड़ाई एक निर्णायक और पूरी ताकत से लड़ी जाने वाली लड़ाई है… पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जो भी कड़े कदम उठाने पड़े, हम उन्हें उठाने से पीछे नहीं हटेंगे…

फेसबुक लाइव के दौरान की गोलियां मारकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर, मंगलवार को मानसा में परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने अंजाम दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक लाइव के दौरान झोटा पर तीन गोलियां चलाई थीं। परविंदर सिंह झोटा का शव आठ दिनों से सिविल अस्पताल में पड़ा है।

ये भी पढ़ें…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें