Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘उड़ता तीर’ के लिए साथ आए आयुष्मान खुराना और गुनीत मोंगा कपूर, अभिनेता ने कही दिल की बात

October 22, 2026

‘उड़ता तीर’ के लिए साथ आए आयुष्मान खुराना और गुनीत मोंगा कपूर, अभिनेता ने कही दिल की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क: आयुष्मान खुराना और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर ने अपने-अपने करियर का सफर शुरुआत से ही एक-दूसरे को देखते हुए तय किया है। अब ये अभिनेता और निर्माता उड़ता तीर के लिए साथ आए हैं। यह फिल्म सिनेमा के जरिए अहम मुद्दों पर चर्चा शुरू करने की उनकी साझा सोच को दर्शाती है।

गुनीत मोंगा कपूर के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा, “कंटेंट के मामले में गुनीत और मेरी सोच की बुनियाद काफी हद तक एक जैसी है। मैं हमेशा से लीक से हटकर और अनूठे सिनेमा की ओर आकर्षित रहा हूं। वहीं, गुनीत ने भी अपने अंदाज में अलग तरह की कहानियों को बढ़ावा दिया है, भारतीय कहानियों को ग्लोबल मंच तक पहुंचाया है और ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

हमारी सोच का यही तालमेल इस सहयोग को बेहद खास बनाता है। उड़ता तीर के जरिए हम देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी को मिलाकर एक ऐसी एंटरटेनर फिल्म पेश कर रहे हैं, जो जॉनर की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ती है और हमारी साझा सोच को दर्शाती है।”

अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए आयुष्मान ने आगे कहा, “गुनीत ने मेरा पहला ऑडिशन लिया था, इसलिए हमारा रिश्ता काफी पुराना है। उसके बाद से हम लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं और एक-दूसरे के सफर को देखते आए हैं। अब आखिरकार हमें साथ काम करने का मौका मिला है।”

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत उड़ता तीर एक देशभक्ति पर आधारित एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें