
पठानकोट : अपनी मांगों को लेकर पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष देखने को मिला। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस संबंध में प्रधान जोगिंदर लवली ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ हुई सभी बैठकें बेनतीजा रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है और बार-बार बातचीत के बावजूद उनकी मांगों का कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। जोगिंदर लवली ने कहा कि बिना हड़ताल किए सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने दोहराया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि हड़ताल समाप्त हो सके और आम जनता को परिवहन संबंधी परेशानियों से राहत मिल सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...