Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tiger Shroff firing case: तीसरी आरोपी भी क्राइम ब्रांच की हिरासत में, गोलीकांड में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी

October 23, 2026

Tiger Shroff firing case: तीसरी आरोपी भी क्राइम ब्रांच की हिरासत में, गोलीकांड में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और महिला को हिरासत में लिया है। इसके पहले इस गोलीकांड में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग मामले की जांच के दौरान एक महिला हिरासत में लिया है। उस महिला को एंटी एक्सटॉर्शन सेल में पूछताछ के लिए लाया गया है। हालांकि, इस महिला को लेकर अभी क्राइम ब्रांच ने खुलासा नहीं किया है कि इसका लिंक क्या है। वहीं, इससे पहले दिल्ली में राधा और बबीता को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें- UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- इस्लामाबाद को लेक्चर देने का कोई हक नहीं

 

एक्सटॉर्शन सेल पहुंची मुंबई
मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस लगातार अलग-अलग राज्यों में अपने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर दबिश दे रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के कोटा और दिल्ली के बाद हरियाणा से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

गिरफ्तारी के एक्सटॉर्शन सेल तीनों आरोपियों को साथ लेकर मुंबई पहुंची है। उन तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों की पहचान समीर, जतिन और अंकित खटक के रूप में हुई है।

आरोपियों की भूमिका की जांच
बताया गया कि समीर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम कर रहा था। वह अनिल पंडित और शूटर रेहान के बीच लिंक का काम करता था। समीर पर फंड और हथियार मुहैया कराने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के कुछ देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। अनिल पंडित नाम का शख्स गैंग की तरफ से पोस्ट कर रहा था। फिलहाल, गिरफ्तार तीन में से दो आरोपियों की बाकी भूमिका की जांच की जा रही है।

साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या 10 हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं हैं। इसके अलावा, तीसरी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें