
मोगा। जिले के थाना धर्मकोट के अंतर्गत गांव जलालाबाद पूर्वी में रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसे धमकियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी अबूपुरा, थाना सिद्धवां बेट ने बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से अपनी बहन सरबजीत कौर, पत्नी गुरजीत सिंह, निवासी गांव जलालाबाद पूर्वी के घर रह रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दशहरे वाले दिन आरोपी आशू ने बम पटाखे जलाकर उसके घर की तरफ फेंके थे। जब उसने आरोपी को ऐसा करने से रोका तो इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश पैदा हो गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर 2026 को शाम करीब आठ बजे आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए चोटें पहुंचाईं। इस दौरान उसे धमकियां भी दी गईं। शोर मचने पर आरोपी कथित तौर पर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। घायल दिविंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आशू पुत्र बाला सिंह, कृष्णा सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और रवि पुत्र पाली सिंह, निवासी गांव जलालाबाद पूर्वी सहित पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...