
जालंधर: महानगर में वाहन चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन शहर के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइंस स्थित गुप्ता मोटर्स सेल्स के बाहर का है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक के मुताबिक, उनके भाई ने अपनी एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और कथित तौर पर वाहन चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजकर 27 मिनट पर काली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति दुकान के आसपास घूमता दिखाई देता है। आरोप है कि व्यक्ति ने पहले दुकान और आसपास के इलाके की रेकी की और फिर मौका मिलते ही बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर फरार हो गया।
दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई हैं, जो पुलिस जांच में अहम साबित हो सकती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और चोरी हुई एक्टिवा जल्द बरामद की जाए। वहीं, थाना बारादरी की पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
📍 Location: जालंधर शास्त्री मार्केट (जालंधर)
मेष: दिन शुभ रहेगा...