
जालंधर: थाना 7 के अधीन आते होटल में महिला का शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने सुसाइड किया। हालांकि महिला के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के पास ओवल हट होटल में महिला ने सुसाइड किया है। मृतिका की पहचान शहनाज निवासी जम्मू के रूप में हुई है। वह यहां पर नौकरी के लिए आई थी। शहनाज ने आज होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर होटल कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस और फारेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना को लेकर होटल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं शव को अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाने के लिए एबुलेंस बुलाई गई।
मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि शहनाज 25 दिन पहले ही नौकरी पर आई थी और आज उसका कमरे से शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मृतिका के परिजनों को दे दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...