
अमृतसर: पंजाब सरकार एवं खेल विभाग पंजाब द्वारा खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के अंतर्गत जिला अमृतसर में 17 से 23 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी एवं रग्बी प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। इन प्रतियोगिताओं में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी अमृतसर, स. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिताएं गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित की गईं, जबकि रग्बी प्रतियोगिताएं खालसा कॉलेज तथा खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर में करवाई गईं। उन्होंने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21 से 30 वर्ष तथा 31 से 40 वर्ष आयु वर्गों में आयोजित की गईं। इसी प्रकार, रग्बी प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 तथा 21 से 30 वर्ष आयु वर्गों में करवाई गईं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आज 23 अक्टूबर को गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी स. गुरप्रीत सिंह तथा वरिष्ठ सहायक श्रीमती नेहा चावला ने विभिन्न जिलों से आए विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि लड़कों एवं लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों में कंपाउंड, रिकर्व तथा इंडियन राउंड श्रेणियों के अंतर्गत टीम एवं व्यक्तिगत मुकाबले करवाए गए। इन प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को कुल 450 पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के कन्वीनर स. सुखविंदर सिंह, को-कन्वीनर स. परमिंदर सिंह एवं स. कुलविंदर सिंह (तीरंदाजी कोच), स. इंदरवीर सिंह (सॉफ्टबॉल कोच), स. कवलप्रीत सिंह (आबकारी एवं कराधान अधिकारी), स. सुखजिंदर सिंह (राजस्व विभाग) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं खेल विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...