Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी सैनिकों के गश्त के तय तौर-तरीकों से हटने पर एलएसी पर बिगड़ती है स्थिति : भारत

October 24, 2026

चीनी सैनिकों के गश्त के तय तौर-तरीकों से हटने पर एलएसी पर बिगड़ती है स्थिति : भारत

नई दिल्ली : भारत ने शुक्रवार को कहा कि एलएसी पर स्थिति समय-समय पर तब बिगड़ जाती है, जब चीनी सैनिक गश्त के निर्धारित तौर-तरीकों से हटकर गतिविधियां करते हैं। भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि सीमा क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह टिप्पणी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती इलाकों में चीनी सैनिकों के साथ टकराव की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

जायसवाल ने प्रैस वार्ता में कहा, दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लंबित मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी तथा गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा कूटनीतिक और सैन्य तंत्रों का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं। जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त क्षेत्रों में एलएसी की समझ को बेहतर करने के तरीकों पर चर्चा को लेकर भी सहमति जताई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें