Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन सीमा की सुरक्षा के लिए हिमाचल स्काउट्स बटालियन की पैरवी

October 25, 2026

चीन सीमा की सुरक्षा के लिए हिमाचल स्काउट्स बटालियन की पैरवी

CM Seeks Dedicated Himachal Scouts Battalion : शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सेना में भर्ती के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने और चीन सीमा पर रक्षा तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन गठित करने का आग्रह किया है। लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर प्रस्तावित इस बटालियन में सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को विशेष अवसर मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के युवा दुर्गम पहाड़ी इलाकों और कठिन जलवायु परिस्थितियों से परिचित हैं, जिससे सैन्य अभियानों की क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

प्रस्तावित बटालियन के माध्यम से प्रदेश के युवाओं, विशेषकर किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए विशेष अवसर उपलब्ध होंगे। इन क्षेत्रों के युवा ऊंचाई वाले दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और कठिन जलवायु परिस्थितियों से भली-भांति परिचित होते हैै। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की विशेष बटालियन के गठन से भारत की चीन-भारत सीमा, विशेषकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी), पर रक्षा तैयारियों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य अभियानों की क्षमता भी बढ़ेगी।

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश के एक लाख से अधिक युवा सशस्त्र बलों में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि लगभग इतनी ही संख्या में पूर्व सैनिक भी देश की रक्षा और सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वीर सैनिकों ने अपने शौर्य, समर्पण और बलिदान से देश का मान बढ़ाया है।

यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने से कभी पीछे कदम नहीं खींचे। हिमाचल प्रदेश की वीरभूमि ने चार परमवीर चक्र विजेता दिए हैं, जो प्रदेश की साहस और वीरता की समृद्ध विरासत, देशभक्ति और बलिदान की गौरवशाली परंपरा का प्रमाण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें