
Rural Hockey League Kicks Off with 15 Teams from 9 Villages : अमृतसर। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से गांव समराए-जंडियाला में 12वीं ग्रामीण हॉकी लीग-2026 का आगाज हुआ। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने खेल मशाल के साथ लीग की शुरुआत की और खिलाड़ियों को अनुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों की रौनक युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक और रूरल हॉकी डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस लीग में 9 गांवों की 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबले 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होंगे।
स्कूल के हॉकी ग्राउंड में लीग की शुरुआत करवाने से पहले संत सीचेवाल खेल मशाल को खिलाड़ियों के बीच लेकर गए और झंडा फहराने के बाद खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहकर इन लीग मुकाबलों में हिस्सा लेने की शपथ ली। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि वह गांव भाग्यशाली है जहां खिलाड़ी खेल मुकाबलों में हिस्सा लेते है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों की रौनक ही युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाएंगी। संत सीचेवाल ने कहा कि खेल मैदान में खिलाड़ियों के आने से जहां वह शारीरिक तौर से मजबूत होते है, वहीं उनके माता-पिता भी चिंता-मुक्त हो जाते है।
उन्होंने सेवानिवृत्त डी.पी. हरमेश लाल के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने नौकरी के दौरान जहां विद्यार्थियों की टीमें तैयार की, वही अब सेवानिवृत्ति के बाद गांव-गांव जाकर छोटे बच्चों को खेल मैदान में लाने के लिए प्रेरित करते है। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक और रूरल हॉकी डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से करवाए जा रहे ग्रामीण हॉकी लीग मुकाबलों में 9 गांवों की 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन गांवों में समराए-जंडियाला, सीचेवाल, सरीह, चानियां, मेड़ी, जंडियाली, लसाड़ा और औड़ शामिल है। यह मुकाबले 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होंगे। इस मौके पर संत सीचेवाल ने आए बच्चों को प्रदूषण-मुक्त दीवाली मनाने का आह्वान भी किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...