
Asian Champions Trophy Kicks Off in Jalandhar on October 27 : जालंधर। शहर में कल से यानी 27 अक्टूबर से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विशेष प्रयासों से रिकॉर्ड 4 महीनों में तैयार हुए इस विश्वस्तरीय स्टेडियम का उद्घाटन कल शाम 27 अक्टूबर 5:00 बजे मुख्यमंत्री खुद करेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी से एक दिन पहले आज 6 टीमों के कप्तानों द्वारा प्रेस वार्ता रखी गई। इस दौरान प्रेस वार्ता में कहा गया कि यह टूर्नामेंट हमारे लिए काफी खास है। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की कोशिश रहेंगी कि वह अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दें। कप्तान ने कहाकि टीम में कुछ नए खिलाड़ी शामिल हुए है। ऐसे में टीम की कोशिश रहेंगी कि प्रत्येक मैच में वह बढ़ियां प्रदर्शन करें। एशियंस गेम्स में सिलवर मेडल जीतने को लेकर मलेशिया के कप्तान ने कहाकि टीम को काफी गर्व महसूस हो रहा है। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान मलेशिया के कप्तान ने भारतीय टीम के खिलाड़ी मनप्रीत के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि पिछले टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस बार मलेशिया टीम इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी। इसी के साथ अन्य टीम के कप्तान ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके लिए बेहद खास है और उनका टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर फोकस रहेगा। पहली बार वह पंजाब में टूर्नामेंट खेलने के लिए पहुंचे है। इसी के साथ अन्य टीम के कप्तान ने कहा कि उनके लिए टूर्नामेंट में उनके लिए सभी टीमें खास है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...