
Asian Hockey Champions Trophy Begins October 27 : जालंधर। 27 अक्टूबर से एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज होगा। टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान उद्घाटन करेंगे, जबकि शाम पांच बजे ओपनिंग सेरेमनी होगी।
दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। छह टीमों के कप्तानों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का भरोसा जताया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और नितिन कोहली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। शाम पांच बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि स्टेडियम में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। पार्किंग के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, जबकि दर्शकों को स्टेडियम से करीब 100 मीटर पहले वाहन छोड़कर पैदल पहुंचना होगा। टूर्नामेंट से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छह टीमों के कप्तानों ने हिस्सा लिया। कप्तानों ने कहा कि सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने नए खिलाड़ियों को बिना दबाव के स्वाभाविक खेल खेलने की सलाह दी। कप्तानों ने माना कि मजबूत टीमों की मौजूदगी से मुकाबले चुनौतीपूर्ण होंगे।
एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली मलेशियाई टीम के कप्तान ने अपनी टीम पर भरोसा जताया और भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की जमकर तारीफ की। कई वर्षों बाद पंजाब में इस स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन से हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...