Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में ओले UP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी जारी

October 28, 2026

दिल्ली में ओले UP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी जारी

Today weather 28 Oct 2026: चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से देश के 17 राज्यों में मौसम बदलने की आशंका है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, कई राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है। इसका असर आंध्र प्रदेश से लेकर दिल्ली तक देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम में बदलाव के बीच सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है।

17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें- चक्रवात अर्नब की दस्तक! पेड़ उखड़े और बिजली की लाइनें टूटी, 125 से 135 kmph पहुंची हवा की रफ्तार

 

दिल्ली में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका
राजधानी दिल्ली में 28 अक्टूबर को बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम में अचानक बदलाव के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका है। तापमान में करीब 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। प्रयागराज, मथुरा, आगरा, जालौन, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, देवरिया और झांसी में बारिश होने की संभावना है।

बिहार में इन इलाकों में होगी तेज बारिश
बिहार के कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। बेगूसराय, गया, सहरसा, कैमूर, खगड़िया, औरंगाबाद, दरभंगा और जहानाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 28 Oct 2026: वृषभ और धनु राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, होगा धन लाभ; पढ़ें दैनिक राशिफल

 

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में भी चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बैतूल, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और विदिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें