
New Scooter Launch : भारतीय बाजार में स्कूटर की मांग काफी ज्यादा है। दरअसल कम कीमत और आसानी से चलाने की वजह से लोग स्कूटर खरीदना पसंद करते हैं। बता दें कि इस मामले में Honda Activa काफी पॉपुलर है। लेकिन अब Hero ने अपना नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो Activa को टक्कर दे सकता है। Hero ने बाजार में अपना नया Destini 110 Classique Edition पेश किया है। इस स्कूटर में शानदार लुक के साथ कई अच्छे फीचर्स भी दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं रखी गई है। आइए जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में…
शानदार है स्कूटर का डिजाइन
Hero Destini 110 Classique Edition को खास रेट्रो लुक दिया गया है। यानी इसका डिजाइन पुराने स्कूटरों जैसा दिखता है। इसके फ्रंट, साइड बॉडी और मिरर पर क्रोम फिनिश दी गई है, जो इसे अच्छा लुक देती है। इसके अलावा पीछे बैठने वाले व्यक्ति के आराम के लिए बैकरेस्ट भी दिया गया है। इसमें क्रोम ग्रैब रेल, नए डुअल-टोन कलर और अच्छी क्वालिटी वाली सीट मिलती है। इसका डिजाइन देखने में काफी आकर्षक है।
इंजन और माइलेज कैसा है?
इस स्कूटर में 110.9cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें i3S टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इस फीचर की मदद से ट्रैफिक सिग्नल पर स्कूटर कुछ समय रुकने पर इंजन अपने आप बंद हो जाता है। जैसे ही आप दोबारा एक्सीलरेटर देते हैं, इंजन चालू हो जाता है। इससे पेट्रोल बचाने में मदद मिलती है। माइलेज की बात करें तो यह स्कूटर करीब 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है। हालांकि, असली माइलेज सड़क और चलाने के तरीके पर निर्भर करता है।
Hero’s 110cc Scooter Goes Retro!
-> Hero Destini 110 “Classique Edition” launched.
-> Neo-retro colour options: Matt Goldfish Silver/Light Industrial Grey with brown inner panels and Matt Aries Brown with black inner panels.
-> Launched @ Rs. 76,400 (ex-showroom). https://t.co/CEDRYK7ZCW— MotorOctane (@MotorOctane) October 30, 2026
स्कूटर में मिलते हैं कई शानदार फीचर्स
–Hero Destini 110 में रोजाना इस्तेमाल के लिए कई काम के फीचर्स दिए गए हैं।
–इसमें सेमी-डिजिटल मीटर मिलता है, जिसमें पेट्रोल, ट्रिप मीटर और सर्विस से जुड़ी जानकारी दिखाई देती है। रात में सफर करने के लिए इसमें LED गाइड लैंप और हेडलैंप दिया गया है।
–इसके अलावा सीट के नीचे सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है। इसमें मोबाइल चार्ज करने के लिए USB पोर्ट और बूट लाइट भी दी गई है।
–स्कूटर में बाहर की तरफ पेट्रोल भरवाने का कैप दिया गया है। इससे पेट्रोल डलवाने के लिए बार-बार सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
कितनी है Hero Destini 110 की कीमत?
कीमत की बात करें तो Hero Destini 110 Classique Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 76,400 रुपये बताई गई है। इस कीमत पर यह स्कूटर Honda Activa 6G और TVS Jupiter को टक्कर देता है।
क्या Activa को मिलेगी टक्कर?
बता दें कि Hero का यह नया स्कूटर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो कम कीमत में अच्छा लुक और काम के फीचर्स वाला स्कूटर खरीदना चाहते हैं। इसमें 110cc का इंजन, अच्छा डिजाइन, बैकरेस्ट और पेट्रोल बचाने वाली i3S टेक्नोलॉजी मिलती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बाजार में इसे ग्राहकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। स्कूटर खरीदने से पहले इसकी टेस्ट राइड जरूर लें और दूसरे स्कूटरों से इसकी तुलना भी करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...