
पंजाब डेस्क। आज हलका पूर्वी के वार्ड नंबर 30 में अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं और बैठकों का आयोजन किया गया। ये बैठकें सरदार गुलबाग सिंह और सुल्तान राजपाल जी के निवास स्थान पर हुईं। इन बैठकों में हलका पूर्वी के इंचार्ज सरदार जसबीर सिंह डिम्पा जी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस दौरान सरदार जसबीर सिंह डिम्पा जी ने इलाके के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में AAP सरकार अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कहीं नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने विकास के मामले में पंजाब को काफी पीछे धकेल दिया है।

डिम्पा जी ने श्री अमृतसर साहिब की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह पवित्र शहर गुरुओं की धरती है और दुनिया भर से श्रद्धालु यहां माथा टेकने आते हैं। लेकिन आज शहर की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, गंदे पानी की समस्या बनी हुई है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और सफाई की ओर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि अमृतसर की पुरानी शान को दोबारा बहाल किया जा सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...