Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी और कांग्रेस हताशा में खो रहे मर्यादा : जयराम ठाकुर

November 1, 2026

राहुल गांधी और कांग्रेस हताशा में खो रहे मर्यादा : जयराम ठाकुर

Congress Has Lost Its Political Balance : शिमला। संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के बाद आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को मर्यादाहीन बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक अराजकता फैलाने के आरोप लगाए।

 
 

इसीलिए वे मर्यादाएं भूलकर प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ घटिया स्तर की भाषा पर उतर आए हैं। पहले तो राहुल गांधी ही मर्यादाएँ लाँघ रहे थे, लेकिन अब पूरी कांग्रेस पार्टी ही हताशा में घटियापन पर उतर आई है। वे भूल रहे हैं कि देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार करते हैं। उनके हर अपमान का जवाब वे अपने वोट से भी देंगे और सड़कों पर उतरकर भी सबक सिखाएँगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि और तो और, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहाँ से मजमा लेकर गए हैं और कह रहे हैं कि वोट चोरी हो रही है। वे किस मुँह से ऐसा कर रहे हैं, यह समझ से परे है। सुक्खू ख़ुद सरकार बनाने के लिए गारंटियों के नाम पर वोट चोरी करके सत्ता में आए और आज उसी आयोग के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्हें ऐसा करने से पहले अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। वे प्रदेश के संसाधनों का दुरुपयोग अराजकता फैलाने में कर रहे हैं। राहुल गांधी की ख़ुशामदी में वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। प्रदेश के संसाधनों का इस्तेमाल प्रदेश के हितों में करना चाहिए, लेकिन वे इनका इस्तेमाल अराजकता फैलाने में कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है, लेकिन 1967 से वह देश के कोने-कोने से साफ़ होती जा रही है। बंगाल में 1977 से लापता है। उत्तर प्रदेश में 1989 से साफ़ है। 1990 से बिहार में गायब है। 1995 से गुजरात में साफ़ है।

1999 से ओडिशा से साफ़ है। जब कांग्रेस का वोट है ही नहीं, तो वह चोरी कहाँ से हो रहा है? कांग्रेस को देश ने ठुकरा दिया है। राहुल गांधी और उनकी मंडली, जो विदेशी सहयोग से भारत की पवित्र भूमि को नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका बनाना चाहती है, वह भूल रही है कि यह भारत है। यहाँ न जाने कितने आक्रांता आए और चले गए। आज देश में दुनिया के सबसे मज़बूत नेता नरेंद्र मोदी का शासन है। राहुल गांधी और उनकी मित्र मंडली का यह ख़्वाब कभी पूरा नहीं होगा। वे सिर्फ़ बेनकाब होंगे। यहाँ कोई रेजीम चेंज नहीं होगा, यहाँ मोदी बार-बार आएँगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें