Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

लक्ष्य हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; CIA ने सातवें आरोपी को किया गिरफ्तार

November 1, 2026

लक्ष्य हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; CIA ने सातवें आरोपी को किया गिरफ्तार

करनाल : करनाल पुलिस ने लक्ष्य हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-3 की टीम ने आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजाल पुत्र कर्ण सिंह निवासी सेक्टर-9, करनाल के रूप में हुई है।

पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा सके। पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल, आईपीएस के दिशा-निर्देशों में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई सीआईए-3 इंचार्ज निरीक्षक अजेय कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरदीप सिंह की टीम ने की।

पुरानी रंजिश के चलते किया था हमला :-

अनुसंधान अधिकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को लक्ष्य अपने दोस्त के साथ पुराना बस अड्डा, करनाल के पीछे गाड़ी में बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों, चाकुओं और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अमृतधारा अस्पताल, करनाल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर 2026 को फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान लक्ष्य ने दम तोड़ दिया। घटना की शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में 15 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें