Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगिंदर नगर में नवंबर का गैस सिलेंडर सप्लाई रूट चार्ट जारी, जानें किस दिन आपके क्षेत्र में पहुंचेगी गाड़ी

November 2, 2026

जोगिंदर नगर में नवंबर का गैस सिलेंडर सप्लाई रूट चार्ट जारी, जानें किस दिन आपके क्षेत्र में पहुंचेगी गाड़ी

जोगिंदर नगर: इंडेन गैस एजेंसी जोगिंदर नगर की ओर से नवंबर 2026 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार 2 नवंबर को नगर परिषद जोगिंदर नगर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होगी। वहीं, 3 नवंबर को द्रुबल, लोअर द्रुबल, लडवान, जोन, कुनक, चडोंझ और भरमेरा में गैस की गाड़ी पहुंचेगी। इसी तरह 4 नवंबर को कुराटी, ढगोन, गर्थोली, पोहली, खारसी, पिपली, कुटेहड़ा, संआ, बैला, रोहटा, सपेडु, सरमाणा, अलमरा, भरोला, जटेहर, कुठेहरा और दंदेहड़ में आपूर्ति की जाएगी। 5 नवंबर को लोअर जोन, झमेहड़, चक्का, चक्का से कढ़ेरनु, पाबो, बनोन, त्रेम्बली, कोलंग, गॉथला, लखनोट, नेरी-लांगना, खड़ीहार, सलेरा और फोगला में गैस सिलेंडर वितरित होंगे।

6 नवंबर को नागनाला, द्राहल, बसाही, मकरीड़ी, भडयाडा, निचला भडयाडा, कमहेड, चलारग, दरकोटी, कुफरू और मोर चक्का में, जबकि 7 नवंबर को बल्ही, बल्ह, बनौण, बाबा कुटिया जोल, जगेहड़ा, जौली, मछ्याल, भचकेड़ा, टिकरू और ककड़ेना में गैस की आपूर्ति होगी। 9 नवंबर को नगर परिषद जोगिंदर नगर क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। 10 नवंबर को अप्रोच रोड, कुपड़, हरनाला, हार, आरठी, निचला गरोरू, सामुदायिक भवन, छपरोट और शानन में गैस की आपूर्ति होगी। 11 नवंबर को हराबाग, ब्रिज मंडी, गलू, छानग, पंजआगना, वाया सिंगला अस्पताल जिमजिमों, गलू पट, दुल-बनाड और अध्वाङ में गैस सिलेंडर पहुंचेंगे।

12 नवंबर को बालकरूपी, घमरेड़, मझवाड़, दारट बगला, भरोलू वाया जालपा रोड, अपर घमरेड़ और मकडेना में, जबकि 13 नवंबर को पहलून, झलवान, सेरू, झलवान हार, जलपेहर, बनाई हार, भठा, मसौली, लिंक रोड, खुद्दर और छत्तर स्कूल से खोवाड़ा में आपूर्ति की जाएगी। इसी क्रम में 14 नवंबर को मझारनू, कुफरू, स्युरी, नेर, बस्सी, मनोह, मछ्यालू, भलैन्द्रा, भजडू, बडोन, कुडणु और बनेहड़ में गैस सिलेंडर वितरित होंगे।

वहीं, 16 नवंबर को नगर परिषद जोगिंदर नगर क्षेत्र में गैस की आपूर्ति की जाएगी। 17 नवंबर को भराडू, बिहू टिक्कर, छम्ब और गडूही में, जबकि 18 नवंबर को कस, लोअर कस, बटोहलू, कोठी, अलगावाडी, सरस्वती स्कूल और चनेहड़ से लोअर बिहूं लांगा में गैस सिलेंडर पहुंचेंगे। 19 नवंबर को घटा, मोहनघाटी, राडा भखेड़, एहजू, खोली, रोपड़ी और कलेहडू में आपूर्ति होगी। 20 नवंबर को मटरू, सुजा, भजराला, भटवाड़ा और संद्रहल में, जबकि 21 नवंबर को सियुन, बदेहड़, ठारू, भैरू, चांजरा, सतेंन, अप्पर मच्केहड़ और बीड रोड में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।

इसके अलावा 22 नवंबर को सुकाबाग, पस्सल, बीड, कालोनी, टिक्करी, मशेहरा, खज, चोगान, चौतरा, तिब्बती कालोनी और हार वाया चौंतरा में गैस की आपूर्ति होगी। 24 नवंबर को बजगर, लदरूही, भडयाडा, बरनाहू, धनैतर, पातक, अप्पर ढेलु, खलेही, हरड बेहडू, डकबगडा, भगेहड़, गद्याडा और घोडन में गैस सिलेंडर वितरित होंगे। 25 नवंबर को लोअर ढेलू, ढेलू, वार्ड नंबर-4, योरा और कर्मणि बस्ती टिकरू में आपूर्ति की जाएगी।

26 नवंबर को भालारीडा, आडू, सालंग, चांदनी, ठठरी, बालोहल, कुटखेतडू, शहीद प्रताप चौक और भचकैडा से सालंग ख्वाडा में गैस सिलेंडर पहुंचेंगे। वहीं, 27 नवंबर को डोहग, सारली, सैथल, कोहरा और द्रोब्डी में आपूर्ति होगी। 28 नवंबर को लोअर चौंतड़ा, सग्नेहड़, राजा, चौकी, त्रामट, अप्पर चक्का, हार और सरोहली में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 30 नवंबर को नगर परिषद जोगिंदर नगर क्षेत्र में गैस की आपूर्ति की जाएगी।

आपूर्ति में देरी होने पर अगले दिन पहुंचेगी गैस की गाड़ी

एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर गैस आपूर्ति वाहन संबंधित क्षेत्र में नहीं पहुंच पाता है, तो अगले दिन उस क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, कच्ची सड़कों वाले क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। उन्होंने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार अपनी गैस सिलेंडर की बुकिंग और प्राप्ति की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें