Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 28 को

November 3, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 28 को

Navodaya Class 6 Entrance Exam on November 28 : मंडी। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, जिला मंडी में सत्र 2027-28 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा- 2027 (जेएनवीएसटी-2027) 28 नवम्बर, 2026 शनिवार को होना सुनिश्चित हुई है।

इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मनोज भटनागर ने आज यहां बताया कि जिन बच्चों ने जेएनवीएसटी- 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है, उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card व https://navodaya.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने सभी अभिभावकों से यह अनुरोध भी किया है कि 28 नवम्बर, 2026 (शनिवार) को होने वाली परीक्षा के लिए अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केन्द्रों पर तय समय से पहले पहुंचें। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं. 9805319303, 9816999573, 7500741897 & 01905-282046 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से 4:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें