
जालंधर: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव घर पहुंच गया है। जहां घर पर अतिंम संस्कार की तैयारियां परिवार की ओर से शुरू की जा रही है। ऐसे में घर पर गमहीन माहौल चल रहा है।
वहीं, आप पार्टी के कैंट हलका ईंचार्ज दीपक बाली दिनेश के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए सबसे मुश्किल पल यही है कि बेटे की चिता को खुद आग देना। उन्होंने कहा कि यह कमी कभी भी औलख परिवार की पूरी नहीं हो सकती है। मां-बाप के औलाद को लेकर काफी सपने होते है। ऐसे में औलाद का चले जाने का दुख काफी बड़ा होता है। औलाद को अगर बुखार हो जाए तो मां-बाप परेशान हो जाते है, लेकिन अगर औलाद ऐसी जगह चली जाए जहां से मुड़कर आना मुश्किल हैं। यह काफी दुखद घटना है।
बाली ने कहा कि उन्होंने दिनेश औलख की पत्नी को देखा, कैसे वह बेसुध है और उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रही। बाली ने कहा कुि वह औलख परिवार के साथ खड़े है। इस दुख की घड़ी में परमात्मा ही अलौकिक चमत्कार करेंगा, तभी परिवार इस दुख की घड़ी से उभर पाएंगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...