दिवित औलख की अंतिम यात्रा में शामिल हुए गिप्पी ग्रेवाल, गमगीन हुआ माहौल
November 3, 2026
Share:
Gippy Grewal Joins Divit Aulakh’s Last Journey : जालंधर। पुलिस लाइन के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के पुत्र दिवित औलख का आज मॉडल टाउन श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवित की अंतिम यात्रा में शामिल होने गायक गिप्पी ग्रेवाल पहुंचे। वहीं, गायक जैजी बी और यो-यो हनी सिंह सहित कई कलाकारों ने परिवार के घर पहुंचकर दुख साझा किया। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि घर से शमशानघाट की ओर यात्रा रवाना होने के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान कई गायक भी घर में परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे। बता दें कि आज अल सुबह 3.30 बजे गायक जैजी बी पहुंचे। जैजी बी ने औलख के घर पहुंचने से पहले गायक जैजी बी ने भावुक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा कि मेरा दिल टूट गया है। हमारा परिवार मेरे प्यारे भतीजे, दिवित औलख के दुखद निधन पर शोक मना रहा है। इस कठिन समय में परिवार मेरी प्राथमिकता है, इसलिए मैं वैंकूवर कैनक्स के साथ कल होने वाले ‘सेरेमोनियल पक ड्रॉप’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा।इस समय घर पर गमहीन माहौल चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंच रहे है। गायक जैजी बी से पहले यो-यो-हनी सिंह ने भी पोस्ट में दिवित को भतीजा बताते हुए भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद बीते दिन यो-यो-हनी सिंह दिनेश औलख से दुख सांझा करने घर पहुंचे। इस दौरान दिनेश औलख को गले लगाने के बाद यो-यो-हनी सिंह की आंखों में भी आंसू छलक पड़े थे।