Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मथुराः तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, तीन लोगों की मौत

November 5, 2026

मथुराः तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, तीन लोगों की मौत

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। कार ने खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) आलोक राज नारायण ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित (24), उनके पिता हरवीर (42) और दादा जवाहर (70) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कार अलीगढ़ की ओर से आ रही थी और गज्जू गांव के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। नारायण ने बताया कि वहां काम कर रहे तीनों लोगों को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चालक अमन भी घायल हो गया, वह मथुरा का रहने वाला है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें