
Khanna Police on High Alert Ahead of Diwali : लुधियाना। दिवाली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए खन्ना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया के निर्देशों पर शहर में सघन गश्त, अचानक चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की जा रही है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है, ताकि आम लोग बिना किसी डर या चिंता के दिवाली का त्योहार मना सकें। उन्होंने बताया कि खन्ना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रख रही है, और सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने कहा कि खन्ना पुलिस सभी के लिए एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल दिवाली सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...