Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस चौकी पर जोरदार धमाका, खिड़कियों के टूटे कांच; फूड डिलीवरी वर्कर घायल

November 7, 2026

पुलिस चौकी पर जोरदार धमाका, खिड़कियों के टूटे कांच; फूड डिलीवरी वर्कर घायल

Police station blast: गाजियाबाद पुलिस चौकी पर जोरदार धमाका हुआ है, जिससे एक फूड डिलीवरी वर्कर घायल हो गया है। शनिवार को अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली वसुंधरा पुलिस चौकी पर एक जोरदार धमाका हुआ।

यह धमाका शुक्रवार देर रात हुआ, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि पुलिस चौकी की खिड़कियां टूट गईं और वहां लगे एयर कंडीशनिंग (एसी) यूनिट भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय पुलिस चौकी के अंदर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। हालांकि, इस धमाके में विशाल नामक 20 वर्षीय फूड डिलीवरी वर्कर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: फूलों और रोशनी से सजा रामलला का द्वार, राम मंदिर बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

 

डिलीवरी बॉय को लगे कांच के टुकड़े
अधिकारियों के मुताबिक, गाजियाबाद के अर्थला का रहने वाला विशाल फूड डिलीवरी का काम करता है। धमाके के समय वह डिलीवरी करने जा रहा था, तभी टूटे हुए कांच के टुकड़े उसे लग गए। धमाके की सूचना मिलने के बाद, पुलिसकर्मी और जांच एजेंसियों के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

जांच के लिए बुलाई गई फॉरेंसिक टीम
अधिकारियों ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए, गाजियाबाद की फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) को भी मौके की जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस अधिकारी और विशेषज्ञ टीमें इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका किस वजह से हुआ। धमाके का सटीक कारण और इससे जुड़ी परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल से जुटाए गए अन्य सबूतों के विश्लेषण के बाद ही धमाके के असली कारण का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें