Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

November 7, 2026

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर: दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसी के चलते दिवाली से एक दिन पहले जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई जल्द से जल्द अपने घर तक पहुंचने की कोशिश में नजर आया। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बाहर खड़े लोगों को उस समय काफी परेशानी हुई, जब ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने दरवाजे लॉक कर लिए।

इस कारण प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों को अंदर प्रवेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्रियों ने बार-बार आवाज लगाकर दरवाजे खोलने की अपील की। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के जवानों ने ट्रेन के दरवाजे खुलवाकर प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों को अंदर बैठाया। इस दौरान यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। वहीं ट्रेन के रवाना होने का समय हुआ तो कई यात्री दौड़कर उसमें चढ़ते दिखाई दिए। कुछ लोग चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करते भी नजर आए। त्योहार के चलते स्टेशन पर उमड़ी इस भीड़ ने रेलवे की यात्री व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें