Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली पर लुधियाना सिविल अस्पताल में खुली रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 7, 2026

दिवाली पर लुधियाना सिविल अस्पताल में खुली रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

लुधियाना: देशभर में जहां दिवाली मनाई जा रही है। इस दौरान पटाखे फोड़ते समय कई लोग छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। इसे लेकर लुधियाना के सिविल सर्जन ने शहरवासियों से सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने की अपील की है। उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए कहा कि दिवाली पर इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या को देखते हुए स्टाफ बढ़ाया गया है, जो शिफ्ट में काम करेंगे। सिविल सर्जन ने कहा कि लोग अपना ख्याल रखें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले दिन ज्यादातर मरीज जलने के आते हैं, जिनके शरीर पर या आंखों में पटाखों या चिंगारियों से जलन हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि आप अपना ख्याल रखें। अगर आपको पटाखे फोड़ने ही हैं, तो पानी जरूर होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जहां भी जलन हुई हो, वहां कभी भी बर्फ नहीं लगानी चाहिए, उसे बहते पानी में रखना चाहिए।

इसके साथ ही आप डॉक्टर के पास जरूर पहुंचें। इसके अलावा उन्होंने आंखों के बारे में भी कहा कि लोगों को सावधान रहना चाहिए। अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें ताकि समय पर इलाज हो सके और मरीज को बचाया जा सके।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें