Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka rashifal 8 Nov 2026: दिवाली के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे, मिलेगी सफलता या होगा नुक्सान? पढ़ें दैनिक राशिफल

November 8, 2026

Aaj ka rashifal 8 Nov 2026: दिवाली के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे, मिलेगी सफलता या होगा नुक्सान? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal 8 Nov 2026: मेष – आज कारोबार में उम्मीद से कम लाभ मिल सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन शाम तक जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ
आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। काम के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन
आज तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पुराने दोस्त से बातचीत होगी।

कर्क
आज भाग्य का साथ मिलेगा और कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 8 Nov 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

सिंह
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, खासकर बेटे के करियर से जुड़ी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

कन्या
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में सावधानी से काम करें और बेवजह विवादों से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला
आज कारोबार में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार का कोई पुराना मामला बड़ों की मदद से सुलझ सकता है।

वृश्चिक
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण देर हो सकती है। खर्च कम रहने से बचत अच्छी होगी और जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का योग है।

ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल

धनु
आज का दिन खास रहेगा। कठिन काम भी समय पर पूरे होंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई और प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।

मकर
आज ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें और मेहनत जारी रखें।

कुंभ
आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है और लवमेट के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

मीन
आज करियर और निजी जीवन में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा और छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें