
Weather update 9 Nov 2026: देशभर के कई राज्यों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 नवंबर को 13 राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड
राजधानी दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 9 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा! पोल से टकराई कार, लगी भीषण आग, मासूम समेत 6 जिंदगियां जिंदा जलीं
बिहार-झारखंड में बारिश के आसार
बिहार के पटना, गया, रोहतास, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, भागलपुर और मुंगेर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट आ सकती हैं।
राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, बीकानेर, सीकर, टोंक, चूरू, भरतपुर, झुंझुनू, बूंदी और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी बारिश के आसार हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...