Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में पटाखे की चिंगारी से भड़की आग, 10 दुकानें जलकर खाक

November 9, 2026

लुधियाना में पटाखे की चिंगारी से भड़की आग, 10 दुकानें जलकर खाक

लुधियाना: जिले के ढंडारी खुर्द मार्केट में दीवाली की रात पटाखे से निकली एक चिंगारी ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते करीब दस दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि पटाखे से निकली चिंगारी सबसे पहले रजाई और रूई बनाने वाली दुकान में पहुंची। दुकान में रूई और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। टीन शेड के नीचे बनी दुकानों से आग की ऊंची लपटें उठती देख मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकानों से बाहर भागने लगे।

बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास

आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रूई और अन्य सामान में आग तेजी से फैलने के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। कुछ ही देर में आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। फोकल प्वाइंट फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक दुकान का गेट तक तोड़ना पड़ा।

बिजली की लटकती तारों के बीच जमा हो गई थी भीड़ आग की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान दुकानों के बाहर बिजली की तारें भी इधर-उधर लटक रही थीं, जिससे लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे ढंडारी चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी पर करवाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

एक दुकान में रखा था सिलिंडर

अगर भीड़ को समय रहते वहां से नहीं हटाया जाता तो आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। गैस सिलिंडर तक पहुंच सकती थी आग, टला बड़ा हादसा हालात उस समय और गंभीर हो गए, जब पता चला कि एक दुकान के अंदर गैस सिलिंडर भी रखा हुआ है।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें