
IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। उम्मीद है मौसम साफ हो जाएगा। लगातार बारिश निराशाजनक है। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।”
न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा, “कल हमने अच्छी ट्रेनिंग की। पिच कुछ समय से पिच ढकी थी, इसलिए अपना असर दिखाएगी। पिछले मैच में उस पिच पर 180 का स्कोर अच्छा होता और हमें आज इसका अंदाजा लगाना होगा। हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। टिकनर की जगह फिशर टीम में आए हैं।”
2 घंटे की देरी से हुआ टॉस
बारिश की वजह से टॉस 2 घंटे की देरी से हुआ। इसका असर मैच की निर्धारित ओवरों पर पड़ा है। मैच अब 50 की जगह 40 ओवर का खेला जाएगा। एक गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर की गेंदबाजी कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Kannauj Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत, एक घायल
वनडे सीरीज बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित रही है। दूसरे वनडे में भी बारिश की दखल की वजह से डीएलएस नियम के तहत भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया था।
भारत ने 2-0 की बनाई बढ़त
पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना चुकी है। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। इस मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल सहित कई बार स्टार टेस्ट सीरीज की तैयारी में व्यस्त हो जाएंगे। आखिरी दो वनडे मैच भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलना है।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:
विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।